बाराबंकी। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 34 हो गई है। इसके अलावा शनिवार को 123 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें जिला जेल के 14 बंदी, रजिस्ट्री कार्यालय के तीन वकील और सिद्वौर ब्लॉक के दो कर्मचारी शामिल हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यालयों को सैनिटाइजेशन कराने के लिए बंद कर दिया गया है। डीएम ने संक्रमित पाए गए लोगों के इलाकों में प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को दिए गए हैं।
जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगी कंपनी में काम करने वाले रमन राय (47) निवासी छपरा, बिहार की कोरोना से मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर शुक्रवार की रात रमन को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया था। उपचार शुरू होने से पहले ही रमन की मौत हो गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम ने प्रोटोकॉल के तहत कमरियाबाग स्थित शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कराया गया। इसके साथ रायबरेली के कचहरी रोड स्थित निवासी गौरव सिंह चौहान (30) पुत्र जितेन्द्र बहादुर की शुक्रवार रात मेयो अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि गौरव की हालत गंभीर होने पर 27 अगस्त को रायबरेली से मेयो अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। गौरव के शव का लखनऊ स्थित बैकुंठधाम में शनिवार को प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया। इसके साथ जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 34 हो चुकी है। एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी ने कोरोना से दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।
इसके अलावा जिले में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को जिला जेल के 14 और बंदी संक्रमित पाए गए हैं। रजिस्ट्री कार्यालय के तीन वकील व सिद्वौर ब्लॉक के दो कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद दोनों कार्यालयों को बंद कर सैनिटाइजेशन का कराया गया है। इसके अलावा करौंदी खुर्द में चार, जगनेहटा में तीन, निंदूरा ब्लॉक ओदार में तीन, गौरा करौंदी में तीन, आवास विकास कॉलोनी में पांच, सिविल लाइंस में पांच, नंदऊपारा में दो, मोहम्मदपुर खाला में दो, पुरनिया मरकामऊ में दो, मंझपुरवा में दो, बनावा में चार, हरख के कोटवा में तीन, शहर के रसूलपुर में तीन, अब्दुल्लापुर में एक, कल्लपुर में एक, कुरथरा में एक, रामलीला मैदान में एक, लोहटी पसई में एक, ज्योली शाहपुर में दो, बालबिहार में एक, ग्वारी में एक, बड़डूपुर में एक, शरीफाबाद में एक, एस बैंक के निकट एक, निबलेट स्कूल के पास एक, संतोषी माता मंदिर के पास एक, उस्मानपुर में एक, आनंदनगर में एक, अजीजाबाद में एक समेत 123 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है।