बाराबंकी। बहराइच हाईवे पर शनिवार दोपहर एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मां- बेटे की जान चली गई। हादसे के बाद वाहन समेच चालक मौके से भाग निकला।
यह हादसा बहराइच हाईवे के मसौली चौराहे के पास हुआ। शनिवार दोपहर जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर निवासी रामनिवास (42) अपनी मां फूलमती (62) की दवा लेने के मसौली में बिन्दौरा गया था। बाइक से लौटते मय हाईवे पर मसौली चौराहा के भयारा मोड़ पर पीछे से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मां-बेटे की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा के मुताबिक टक्कर मारने वाले वाहन चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।