बाराबंकी। शहर में शुक्रवार देर रात रोडवेज बस व जीप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जीप चालक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।
यह हादसा शहर में लखनऊ मार्ग स्थित गायत्री मंदिर के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ। रोडवेज की अनुबंधित बस से हुई भिड़ंत में जीप चालक अखिलेश निवासी लखनऊ की मौत हो गई। गतेंद्र, अरविंद व बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर बृजेश को लखनऊ रेफर कर दिया गया। बस सवार यात्रियों को चोट नहीं पहुंची है।