बाराबंकी। कोठी क्षेत्र के सराय मांदू गांव निवासी सुनील की पत्नी रेनू (20) की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक महिला का शव घर के आंगन जाल में बंधे साड़ी के फंदे से लटका मिला। रेनू का महिला का विवाह 15 माह पूर्व हुआ था। तीन माह की बच्ची भी है। स्थानीय दरोगा रमेश चंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।