बाराबंकी। गैर जपनद से स्थानांतरण पर जिले में आमद कराने वाली डिप्टी एसपी सीमा यादव को एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने सीओ सिटी की जिम्मेदारी सौंपी है। बृहस्पतिवार को उन्होंने कार्यभार गृहण किया। वर्ष 2014 बैच की पीपीएस अफसर सीमा ने कहा कि शहर में बेहतर पुलिसिंग करने के साथ अपराध पर नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी।