फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख क्षेत्र में रविवार रात घर के पास टोटका करने को लेकर हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के बरकटही गांव निवासी जगमोहन के बेटे शिवराज (30) की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। इससे परेशान जगमोहन और पत्नी जनाका को किसी तांत्रिक ने कुछ टोटका करने के बारे में बताया। रविवार की रात जनाका देवी अपने बेटे शिवराज के साथ पड़ोसी के घर के पास टोटका कर रही थी। यह देख पड़ोसी बबलू और महेश ने विरोध किया तो मौके पर मौजूद शिवराज से विवाद होने लगा। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। लाठी-डंडे के हमले में जनाका देवी व शिवराज घायल हो गए। परिवारीजनों ने केवल जनाका देवी को सीएचसी जाटा बरौली में भर्ती कराया। सोमवार की सुबह शिवराज की घर पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर सोमवार को पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और जांच की। शिवराज के पिता ने गांव के बबलू और महेश के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें