बाराबंकी। यूरिया की उपलब्धता को लेकर शिकायतों के मद्देनजर रविवार को जिला कृषि अधिकारी ने कोटवासड़क में बंद दुुकानों को खुलवाकर जांच की। जांच के बाद कोटवासड़क, फतेहपुर, सिद्धौर व बंकी के चार खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
जिलाधिकारी के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने जांच के लिए कोटवासड़क पहुंचे। इस दौरान बंद मिलीं तीन को खुलवाकर जांच की। दीपाली कृषि सेवा केंद्र पर यूरिया न होने के कारण बंद थी। निगम खाद भंडार पर सौ बोरी यूरिया मिली। दुकानदार ने लॉकडाउन के कारण दुकान बंद होने की बात कही। रविवार को ही 50 बोरी यूरिया लेने वाले किसान खाद भंडार पर 45 बोरी ही मिली। खाद बिक्री के अभिलेख न दिखा पाने के कारण उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इसके साथ शिकायतों पर ओम नम: शिवाय खाद भंडार बंकी, आयुष खाद भंडार अरूई, सिद्वौर व जीत बंधु ट्रेडिंग कंपनी साढ़ेमऊ, फतेहपुर का लाइसेंस निलंबित करने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है।