बाराबंकी। कोठी क्षेत्र के कमालाबाद गांव निवासी मेवालाल केवट की पुत्री गुड़िया (12) मंगलवार सुबह घर की सफाई कर रही थी। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। जानकारी पर परिवारीजन बालिका को इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। इस बीच कुछ तांत्रिकों ने बालिका को बचाने का आश्वासन दिया और मौके पर पहुंचकर काफी देर तक झाड़-फूंक किया। इसके बाद भी बालिका को होश नहीं आया जिसके बाद तांत्रिक भाग खड़े हुए। परिवारीजनों ने बालिका के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया।