बाराबंकी। शहर के सत्यप्रेेमीनगर मोहल्ले में किराए पर रहने वाले उमाशंकर पांडेय (40) का शव सोमवार सुबह कमरे में पड़ा मिला। मोहल्ले के सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाल पंकज सिंह ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक का शव बाहर निकाला। बताया कि युवक ठेला लगाता था। कमरे में शराब की बोतलें पड़ी मिलीं। पुलिस का मानना है कि नशे के चलते युवक की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।