बाराबंकी। घर पर पंखा दुरुस्त करने के दौरान करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुुलस गया। परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोठी क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी अर्जुन प्रसाद (38) सोमवार सुबह घर में पंखा दुरुस्त कर रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिवारीजन उसे सीएचसी कोठी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अर्जुन की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसएसआई प्रदीप यादव का कहना है कि करंट से मौत की जानकारी नहीं है।