बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक सफदरगंज क्षेत्र में उधौली के पास अयोध्या हाईवे पर रविवार रात बाइक सवार गंगाराम(40) निवासी चमारनपुरवा थाना जैदपुर व राजकुमार वर्मा निवासी ग्राम निहालपुरवा को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर गंगाराम की मौत हो गई है।