बाराबंकी। कोलकाता के अशोकनगर क्षेत्र के गुरूकंडा निवासी शंकर अपनी पत्नी पपिया (30) तथा तीन वर्षीय पुत्री अंशिका के साथ सनौली गांव में सर्वेश के मकान में किराए पर रहता था। रविवार सुबह शंकर की पत्नी पपिया का शव घर के बरामदे में मिला। शंकर के मुताबिक सुबह करीब चार बजे सोकर उठने पर पत्नी ने बताया कि उसे कुछ नशा जैसा महसूस हो रहा है। इसके बाद वह बिस्तर पर लेट गई। शंकर बाहर चला गया। कुछ देर बाद पपिया चारपाई से नीचे पड़ी मिली। शंकर ने देखा तो उसकी पपिया की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सच्चिदानंद राय ने बताया कि शंकर के मुताबिक उसकी पत्नी को रात में संभवत: सांप ने डस लिया जिसकी किसी को जानकारी नहीं हो सकी थी। उसी के चलते उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।