फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों से भरा वाहन पलटा, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मध्य प्रदेश के इंदौर से प्रवासी मजदूरों को लेकर बलिया जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन सवार सात लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार दोपहर सतरिख क्षेत्र में मंजीठा कस्बे के समीप हुआ। इस हादसे में पिकअप सवार अर्जुन, हुसनारा, आसमा, शौकत अली, सोनी राजभर, अमरावती और राजलू निवासी डिहुआनगर जनपद बलिया घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक वाहन पर महिलाओं, बच्चों समेत 20 लोग सवार थे। सभी प्रवासी इंदौर से अपने घर जनपद बलिया जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें