फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र में बिजली का मोटर ठीक करने के दौरान एक अधेड़ करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे अधेड़ को परिवारजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाय जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामनगर तिराहे के समीप शांति विहार कॉलोनी निवासी ब्रह्मदेव शाह गुप्ता (50) के घर के बिजली मोटर में खराबी के चलते पानी नहीं आ रहा है। ब्रह्मदेव रविवार सुबह मोटर दुरुस्त कर रहे थे। इस दौरान मोटर में उतरे करंट की चपेट में आने से ब्रह्मदेव गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की जानकारी होते ही परिवारीजन ब्रह्मदेव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली प्रभारी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें