फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई। यह हादसा ग्राम मंजीठा निवासी हरिकरन प्रजापति के साथ हुई। शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूर लगे बिजली के खंभे के स्टे वायर में करंट उतरा था। उसके संपर्क में आने से हरिकरन को करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसे हरिकरन को परिवारीजन जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर ने हादसे की जानकारी से इंकार किया है। पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ अमितेश्वर गोस्वामी का कहना है कि अवर अभियंता को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें