फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से बालक व किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से पांच वर्षीय बालक और एक किसान की मौत हो गई। मोहम्मदपुर खाला निवासी चंद्रेश द्धिवेदी के पांच वर्षीय पुत्र कृष्ण को सोमवार रात बेड पर सोते समय सांप ने डस लिया। शोर सुनकर पहुंचे परिवारीजन बच्चे को इलाज के लिए ले जा रहे थे लेकिन उसकी मौत हो गई। उधर जैदपुर के टिकरा उस्मा गांव निवासी भागीरथ (60 ) मंगलवार को अपने खेत में धान की नर्सरी निकाल रहे थे। इस दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजन उन्हें हरख अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में मौत हो गई। दरोगा वीबी सिंह ने बताया कि किसान की मौत के बाद परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें