बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर दो सौ ग्राम मार्फीन बरामद की है। मार्फीन की कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि सिराज निवासी ग्राम सूरतगंज को शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान ग्राम अंधीपुर तिराहा से पकड़ा गया। उसके पास दो सौ ग्राम मार्फीन बरामद हुई। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।