फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कुर्सी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से साइकिल सवार एक युवक की जान चली गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया।
विज्ञापन

देवा क्षेत्र के ग्राम खेवली निवासी शानू (25) पुत्र नौशाद शुक्रवार दोपहर गांव के आमिर के साथ कुर्सी उपकेंद्र पर बिजली का बिल जमा करने जा रहा था। कुर्सी-देवा मार्ग पर ग्राम गढ़ी के निकट तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया जहां पर युवकों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शानू की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि एक युवक की इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी मिली है।
सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम चिलौकी निवासी संजय अपने भाई नीरज के साथ शुक्रवार को बाइक से बाराबंकी जा रहा था। उधर अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर सफदरगंज चौराहे के निकट एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें