फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र में पुलिस ने पांच-पांच हजार के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों हत्या के एक केस में वांछित थे।
विज्ञापन

तकिया चौराहे से शुक्रवार सुबह पकड़े गए अभियुक्तों के नाम लवलेश और भुल्लू उर्फ कन्हैया निवासी ग्राम टेरा थाना जैदपुर हैं। पुलिस के मुताबिक टेरा पोस्ट कोला में 29 मार्च को सुभाष वर्मा पर राकेश वर्मा, अशोक वर्मा, दशरथ, पुरुषोत्तम, कमलेश, पुतरी व अन्य लोगों ने लाठी एवं धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुन कर पिता चंद्रशेखर वर्मा व चाचा शिवकुमार बचाने के लिए निकले तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल सुभाष की केजीएमसी में मृत्यु हो गई। पुलिस ने राकेश वर्मा, अशोक वर्मा, दशरथ, पुरुषोत्तम, कमलेश, पुतरी समेत एक दर्जन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया। इस केस में वांछित लवलेश निवासी ग्राम टेरा थाना जैदपुर और भुल्लू उर्फ कन्हैया की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। दोनों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें