फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बड्डूपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क किनारे लगे संकेतक पोल से टकराकर बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लखनऊ जनपद के बक्शी का तालाब निवासी रामचन्द्र (50) रविवार रात पत्नी राजकुमारी (45) के साथ बाइक से सीतापुर जनपद के महमूदाबाद में एक रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सोमवार सुबह लौटते समय बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम धधरा भट्ठा के निकट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे संकेतक पोल से टकरा गई। इस हादसे में रामचन्द्र व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रामचन्द्र की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें