बाराबंकी। सतरिख क्षेत्र के ग्राम मरखापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी अर्चना (22) का शव रविवार रात संदिग्ध हालात में घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। उसके गले में साड़ी का फंदा कसा था। परिवारीजनों का कहना है कि अर्चना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर की लेकिन घटना के समय घर में कोई नहीं था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार अर्चना की आठ माह पूर्व धर्मेंद्र कुमार के साथ कोर्ट मैरिज हुई थी। दोनों रिश्तेदार थे। मृतका के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि मृतका के मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।