बाराबंकी। मसौली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। मसौली क्षेत्र के ग्राम अमलोरा निवासी श्यामलाल (49) रविवार को बाइक से जा रहे थे। कुर्सी क्षेत्र में उमरा चौकी के पास दूसरी बाइक की टक्कर से श्यामलाल घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने श्यामलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को मौत हो गई है।