बाराबंकी। मानसिक बीमार एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
यह हादसा रामनगर क्षेत्र के घौखरिया में हुआ। गांव के उमाकांत ने शनिवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ऊषा देवी (46) की जलने से मौत गई है। पुलिस जांच में पता लगा कि महिला मानसिक रूप बीमार थी। उसका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार रात 1:30 बजे ऊषा ने घर में रखा केरोसिन डाल कर खुद को आग लगा लिया। यह देख परिवारीजनों ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक ऊषा की मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।