फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। टिकैतनगर क्षेत्र में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि किसान पर कर्ज भी था।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रानीकटरा निवासी श्यामलाल (50) का शव बुधवार रात गांव के बाहर स्थित पेड़ में कसे फंदे से लटका मिला। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ रामसनेहीघाट पवन गौतम ने भी मौके का जायजा लिया। स्थानीय विधायक सतीश शर्मा ने परिवार से मिलकर व आर्थिक मदद दिलाने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि श्यामलाल पर बैंक का दो लाख रुपये का कर्ज था। कर्ज चुकाने को लेकर परेशान रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक श्यामलाल पहले भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था। वह मानसिक से परेशान भी बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें