फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आने से किशोर की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ट्रक के ऊपर चढ़ कर कर घूम रहा किशोर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम सभा सैदखानपुर निवासी विनोद कुमार वर्मा का पुत्र विकास ट्रक चलाता है। गुरुवार को विकास ट्रक लेकर गांव गया था। विकास का छोटा भाई नितिन वर्मा (15) ट्रक के ऊपर चढ़कर टहलने लगा। इस दौरान नितिन ट्रक के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में सप्लाई बंद करवाकर नितिन को नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें