फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक व बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर एक युवक और एक बुजुर्ग का शव रेलवे लाइन के किनारे मिला। छानबीन के बाद पुलिस का मानना है कि दोनों की हादसों में मौत हुई है।
विज्ञापन

फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम इंदिरानगर के पासरेलवे लाइन के किनारे सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस की छानबीन में युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त ग्राम दुंदापुर देवरीकला थाना धानेपुर जनपद सीतापुर निवासी सोनू गुप्ता (32) पुत्र मोती चंद के रूप में हुई। इसकी सूचना पर कोतवाली पहुंचे मोती चंद ने बताया कि उनका पुत्र सोनू लुधियाना में काम करने के साथ सपरिवार रहता था। होली की छुटटी के बाद वापस जाने के लिए गोडा से ट्रेन पर बैठा था। सोनू के दो पुत्र प्रिंस व धनराज और पुत्री पायल है। कस्बा प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
रामनगर क्षेत्र के केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह एक वृद्ध का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। मौके पर मिले मोबाइल फोन के जरिए वृद्ध की पहचान बदोसराय निवासी फारुख (60) के रूप में हुई। की गई है। परिवारीजनों ने बताया कि फारुख रविवार से लापता था। पुलिस का मानना है कि ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें