फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मां-बेटे समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के असंद्रा व हैदरगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हुए सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अन्य हादसों में चार युवक घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र के ग्राम खालिस बाहरपुर निवासी राजकिशोर (30) अपनी मां शांति देवी(55) के साथ बृहस्पतिवार की सुबह बाइक पर जा रहा था। हैदरगढ़ कस्बे में हनुमान मंदिर के पास ट्रक की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वोटर आईडी से मृतक की पहचान की गई। पुलिस ने मुसाफिरखाना पुलिस के माध्यम से मृतक के परिवारीजनों को हादसे की सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
अंसद्रा क्षेत्र में नई सड़क-हैदरगढ़ मार्ग पर जलालपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान जलालपुर निवासी भूपति (60) के रूप में हुई। वह अपने भतीजे हौंसिला प्रसाद के साथ बाइक से कोठी के इलिचपुर गांव रिस्तेदारी में जा रहे थे। संपर्क मार्ग से हाईवे पर पहुंचते ही हैदरगढ़ की ओर से तेज गति से जा रहे ट्रक की टक्कर की चपेट में आने से भूपति की मौत हो गई। भतीजा हौंसिला बाल-बाल बच गया है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि हौंसिला प्रसाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जहांगीराबाद क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह टैंपो की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद चालक टैंपो छोड़कर भाग निकला। सफदरगंज क्षेत्र के सिरौलीगौसपुर संपर्क मार्ग पर बाइक सवार रोहित, रोमित यादव व चन्दन निवासी ग्राम पूरे दुरजन थाना असन्द्रा को ट्रक नेटक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें