फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की हत्या कर गाड़ दिया शव, रेलवे कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। करीब 10 वर्ष से साथ रह रही प्रेमिका की रेलवे विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने विवाद के दौरान हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए चौबीसी गांव स्थित सरकारी आवास के आंगन में उसके शव को गाड़ दिया। मृतका की मां की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने शव बरामद किया तो घटना का खुलासा हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हैदरगढ़ क्षेत्र के चौबीसी रेलवे स्टेशन पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी सुरेंद्र मिश्र उर्फ गुड्डू के सरकारी आवास के आंगन में मिट्टी के नीचे दबे युवती के शव को निकला गया। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के बैशनपुरवा निवासी सुरेंद्र मिश्र 10 वर्ष से रूबी(38) नामक कथित प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशन में सरकारी आवास में रह रहा था। बहराइच की रहने वाली रूबी की मां सईदा बानो ने बेटी के लापता होने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रविवार को रूबी के प्रेमी सुरेंद्र मिश्र से पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। बताया कि एक मार्च को रात में झगड़े के दौरान उसने डंडे से मारकर रूबी की हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए शव को सरकारी आवास के आंगन में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने गुड्डू के सरकारी आवास से मृतका का शव बरामद किया है। कोतवाल ने बताया कि महिला की हत्या कर शव को सरकारी आवास के आंगन में दफनाने के आरोपी रेलवे कर्मी सुरेंद्र मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है।
मृतका के है एक बेटी
10 वर्ष से सुरेंद्र के साथ रहने वाली रूबी से सात वर्ष की बेटी भी है। सुरेंद्र व रूबी के बीच अक्सर मारपीट होने के चलते सईदा ने बच्ची को अपने पास बुला लिया था। गुड्डू की पहली पत्नी व परिवार के लोग बैशनपुरवा गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें