फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छात्र व युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जैदपुर क्षेत्र के अहमदपुर चौराहा निवासी वासू (6) पुत्र रविन्द्र कुमार शनिवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। घर से कुछ ही दूर जवाहिरपुरवा गांव की ओर जा रहे एक सवार ने वासू को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग दौड़े तो बाइक छोड़कर सवार फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई है। चौकी प्रभारी वेद प्रकाश यादव ने बताया कि टक्कर मारने वाले की तलाश की जा रही है। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

उधर रामनगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर बहराइच हाईवे पर कटियारा के पास सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सीएचसी रामनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान सादिक अली (35) निवासी बड़ागांव थाना मसौली के रूप में की है। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि सादिक अली बाइक से अपने ननिहाल बरियारपुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें