बाराबंकी। कुर्सी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम बहरौली निवासी सत्यम (22) गुरुवार सुबह बाइक से लखनऊ जा रहा था।
उमरा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने युवक को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उमरा चौकी इंचार्ज अंजेश सिंह ने बताया कि परिवारीजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। टक्कर मारने वाले कार चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।