फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरी, चार वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मसौली क्षेत्र में रविवार की सुबह एक मकान की कच्ची दीवार गिर गई। उसके मलबे में दबकर चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

यह हादसा मसौली क्षेत्र के शहाबपुर में हुआ। मोहल्ला कटरा निवासी सफातउद्दीन अंसारी का पुत्र रेहान (4) रविवार सुबह घर में खेल रहा था। इस दौरान मकान एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गयी। रेहान उसके मलबे में दब गया। जानकारी पर परिवारीजनों व ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप ने हादसे के बारे में जानकारी की। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव उनके सुपुर्द कर दिया। सफातउद्दीन के तीन पुत्रो में रेहान मझला था। उसकी मौत पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें