फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, चार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रामनगर क्षेत्र के कटियारा गांव निवासी राम मिलन (46), कमलेश (50) व पप्पू(45) सोमवार शाम एक ही बाइक से बेलहरा कस्बा से लौट रहे थे। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के क्योटली गांव निवासी जियाउद्दीन (22) बाइक से अपने रिश्तेदार ग्राम रायपुर निवासी सुहेल ( 25) को लेकर सूरतगंज जा रहा था। महादेवा-सूरतगंज मार्ग पर रानीगंज भट्ठे के पास दोनों की बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कटियारा निवासी राममिलन की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सूरतगंज भेजा गया। पप्पू व सुहेल की हालत गंभीर देख डॉ. गौरव पांडेय ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें