फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बडडूपुर क्षेत्र के गंगचौली गांव निवासी अरुण (27) पुत्र मनोहर लाल अपनी ससुराल तासपुर में रहता था। सूरतगंज ब्लॉक में कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत अरुण बुधवार रात अरुण बाइक से फतेहपुर की ओर से आ रहा था। कुतलुपुर के निकट सड़क किनारे खड़ी एक ट्रॉली से अरुण की बाइक भिड़ गई। इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी अरुण को सीएचसी देवा उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान अरुण ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर गई युवक की जान
बाराबंकी जीआरपी क्षेत्र में रुदौली स्टेशन के पास ट्रैक के करीब बुधवार रात एक युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जीआरपी के मुताबिक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष होगी। माना जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें