फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, झुलसकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के पीरबटावन मोहल्ले के एक मकान में रविवार रात लगी आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। काफी सामान जल गया। पीरबटावन निवासी जयप्रकाश रस्तोगी उर्फ जग्गू (65) के मकान में रविवार रात पड़ोसी कैलाश रस्तोगी की बेटी वंदना ने धमाके की आवाज सुनी।
विज्ञापन

इस पर पड़ोसियों ने देखा तो जग्गू के कमरे से आग की लपटें उठ रही थी। लोगों ने जग्गू के बेटे नितिन रस्तोगी को आवाज लगाई और बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने लगे। इस बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बिजली की आपूर्ति बंद कराई। कमरे में बिजली के तार जलकर नीचे लटक रहे थे। सोफा, कपड़े, वाशिंग मशीन व अन्य सामान जल गया था। जग्गू की झुलसकर मौत हो चुकी थी। दमकल कर्मियों को सूचना दी गई लेकिन रास्ता न होने के चलते टीम नहीं पहुंच सकी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू किया। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी थी।
11 दिसंबर को हुई थी बेटे की शादी
जग्गू के बेटे नितिन की 11 दिसंबर को ही लखनऊ से शादी हुई थी। शादी के बाद घर में खुशी का माहौल था। शादी का अधिकतर सामान जग्गू की अलमारी में ही रखा था। परिवारीजनों के मुताबिक करीब 50 हजार रुपयों के साथ सोने-चांदी के जेवरात भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें