फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र में एक किसान का शव सोमवार को फंदे से लटका मिला है। किसान की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

इलाके के भगौतीपुर गांव निवासी किसान वीरेन्द्र कुमार (42) का शव सोमवार सुबहगांव के बाहर लगे एक पेड़ में बंधी रस्सी से लटका मिला। जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दरोगा धर्मेन्द्र मिश्रा के मुताबिक वीरेंद्र की जेब से दस रुपये का नोट मिला जिस पर कुछ लिखा मिला लेकिन वह पढ़ने में नहीं आ रहा है। परिवारीजन हत्याकर वीरेंद्र का शव लटकाए जाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस ने उसने पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें