बाराबंकी। छप्पर के नीचे सोए एक बुजुर्ग की शुक्रवार रात जलने से मौत हो गई। पुत्र ने पिता को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक सतरिख क्षेत्र के खाले पुरवा निवासी रामकुमार यादव (68) शुक्रवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सोए थे। पुत्र अनिल यादव ने बताया कि रात 12 बजे चीख सुनकर बाहर निकले तो पिता आग की लपटों में घिरे थे। गंभीर हालत में उन्हें हिन्द अस्पताल ले गए जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सतरिख पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि आग लगने से वृद्ध की झुलस कर मौत हो गई है। पुत्र ने हत्या का आरोप है जिसकी जांच की जा रही है।