फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
माती (बाराबंकी)। एक युवक का शव उसके कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक देवा कोतवाली क्षेत्र के पेनीपुरवा गांव निवासी मनीष वर्मा (22) पुत्र अमरेश वर्मा मंगलवार रात अपने कमरे में अकेले सोया हुआ था। परिवारीजनों ने बताया कि मनीष सबके साथ रात नौ बजे खाना खाकर अपने कमरे में लेटने चला गया। रात करीब 11 बजे परिवार वालों को कुछ भनक लगी तो देखा कि वह कमरे में फंदे से लटक गया है। इसके बाद उसे आननफानन लखनऊ के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मनीष वर्मा दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दादा चंद्र भूषण ने बताया कि मनीष की शादी नवरात्र में होनी थी। लॉकडाउन के चलते इधर शादी टल गई थी। फांसी लगाने की वजह का पता नहीं चल पाया। एसओ प्रकाशचंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें