फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 13 Jul 2024 05:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
मृतक- राजितराम
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। थाना बदोसराय क्षेत्र के शेर अली पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव उनके घर के सामने नीम के पेड़ से फंदे से लटकता मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। युवक की पत्नी का प्रसव होने वाला है।
विज्ञापन


राजित राम (32) अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। युवक का पहली पत्नी से संबंध विच्छेद हो चुका था। जिसके बाद उन्होंने लज्जावती से दूसरा विवाह किया था। लज्जावती नौ माह की गर्भवती है। राजित राम खेती करके जीवन-यापन करते थे। शुक्रवार सुबह घर के सामने नीम के पेड़ से राजित राम का शव एक रस्सी के फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी व आसपास के लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली।
पत्नी घटना के संबंध में कुछ नहीं बता सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई प्रेम प्रसंग का मामला बता रहा है, तो कोई कुछ और। बदोसराय के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना आत्महत्या लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। अभी तक किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें