फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तालाब में मिला लापता अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र के कौरहा का पुरवा मजरे रसूलाबाद बिहारीलाल गांव में शनिवार को एक अधेड़ का शव तालाब में मिला। वह एक दिन पहले लापता हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कौरहा का पुरवा मजरे रसूलाबाद बिहारीलाल गांव निवासी अमरजीत (47) की शादी हुई थी। मगर 15 साल पहले ही पत्नी से संबंध विच्छेद हो गया था। शुक्रवार की शाम वह घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने देर रात कोठी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
उसके भाई उसे खोज रहे थे। इसी दौरान शनिवार को करीब तीन बजे गांव के बाहर स्थित गोतरा तालाब में उसका शव उतराता मिला। थाना प्रभारी केके यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें