फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फंदे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव

Fri, 10 Mar 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हिस्ट्रीशीटर युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे पेड़ पर फंदे से लटका पाया गया। युवक देहरादून से ट्रेन से असंद्रा इलाके में स्थित अपने घर के लिए निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में सैदखानपुर के पास अयोध्या लखनऊ रेल खंड के बगल आम के पेड़ से युवक का शव लटका देख किसी ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से आधार कार्ड, श्रम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पर्स और एक लड़की का फोटो भी मिला। आधार कार्ड से युवक की पहचान असंद्रा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी राकेश कुमार (23) के रूप में हुई।


पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि एक माह पहले राकेश देहरादून कमाने गया था। होली पर वह ट्रेन से घर आने की बात कहकर निकला था। दरियाबाद के एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि राकेश असंद्रा थाने में हिस्ट्रीशीटर के रूप मेें दर्ज है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें