फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नमाज पढ़ कर लौट रहे चार किशोरों को बेकाबू कार ने रौंदा

Fri, 10 Mar 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क पर पैदल जा रहे चार किशोरों को रौंद दिया। दिल को दहला देने वाले इस हादसे में तीन किशोरों की मौके पर मौत हो गई जबकि चौथे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। एक साथ चार मौतों से परिजन सदमे में हैं। होली के दिन इस घटना से बदोसराय कस्बा शोक में डूब गया।
विज्ञापन



कस्बा बदोसराय में ही रामनगर बदोसराय मार्ग के किनारे एक मस्जिद है। बुधवार भोर कस्बे के ही मो. खालिद (17), शान मोहम्मद (14), मो. रेहान (15) व मो. रईस (17) नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे। सुबह करीब छह बजे चारों मस्जिद से निकलकर सड़क पर पहुंचे और कुछ दूर ही पैदल चले थे कि रामनगर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने चारों को रौंद दिया। हादसे के बाद चारों सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। इस दौरान कार चालक कार छोड़कर भाग गया। मौके पर भारी भीड़ जमा होने लगी।


हादसे में रईस को छोड़ बाकी तीनों किशोर दम तोड़ चुके थे फिर भी लोगों ने चारों को सीएचसी सिरौलीगौसपुर भिजवाया जहां मो. खालिद, शान मोहम्मद व मो. रेहान को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मो. रईस को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



दर्दनाक हादसे में एक साथ चार की मौत से पूरे कस्बे में कोहराम मच गया है। मृतक किशोर व युवक के परिजन रो-रोकर बेहाल है। कस्बे में मनाई जा रही होली का उल्लास मातम में बदल गया। हादसे की सूचना पाने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा और कई थानों की पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाली कार के चालक बदोसराय कस्बे के ही साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेहान के चचेरे भाई मो. सुहेल की तहरीर पर साहिल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।



पढ़ाई के साथ सिलाई सीख रहे थे किशोर
हादसे का शिकार हुए रेहान जनता इंटर कॉलेज बदोसराय में कक्षा आठ का छात्र था। उसके पिता जमाल वारिस टेंपो चलाते हैं। तीन भाइयों में रेहान दूसरे नंबर पर था। जबकि मो. खालिद छह भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता फारूख वृद्घ है। खालिद सिलाई सीख रहा था। हादसे का शिकार हुए मोहम्मद शान के पिता चुन्नू भी बदोसराय के निवासी है। मोहम्मद शान भी पांच भाइयों में सबसे छोटा था और जनता इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। इसके साथ ही वह सिलाई भी सीख रहा था। मृतक मो. खालिद तथा मोहम्मद शान दोनों चचेरे भाई हैं। जबकि मो. रईस के पिता खलकू ने बताया कि रईस चार बेटों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें