फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नहर में उतराता मिला युवक का शव

Wed, 23 Apr 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी (रामसनेहीघाट)। रामसनेहीघाट क्षेत्र के बेल्हा चौराहा के पास स्थित नहर में मंगलवार को एक युवक का शव उतराता हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त परशुराम (40) पुत्र रामपाल निवासी ग्राम असेना के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार परशुराम सोमवार रात को वे किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। मृतक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें