फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तालाब में मिला नवजात का शव, होगा डीएनए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरख (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद युवती के मां बनने व नवजात को जन्म देने की घटना को लेकर पुलिस की छानबीन तेजी से चल रही है। नवजात की मौत हो चुकी है। इस मामले में युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने मंगलवार को नवजात का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नवजात का भी डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में अविवाहित युवती ने बीते 16 नवंबर को अपने घर में नवजात को जन्म दिया था। इसके बाद गांव के कुछ लोग उसके परिवार को परेशान कर रहे थे। 17 नवंबर को नवजात की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला रफादफा करने के लिए गांव के ही आठ लोगों का शांतिभंग में चालान किया था।
हालांकि इस मामले के संज्ञान में आने के बाद एसपी के निर्देश पर गांव के युवक सोनू पर दुष्कर्म का केस दर्ज गिरफ्तार किया गया। जांच में जुटी पुलिस ने मंगलवार को गांव के बाहर एक तालाब से नवजात का शव भी बरामद कर लिया। शव की बरामदगी युवती के भाई की निशानदेही पर की गई।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने सतरिख थाने पहुंचकर डीएनए जांच कराने की मांग भी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण ने बताया कि डीएनए जांच में साबित हो जाएगा कि नवजात का पिता कौन है। पुलिस अन्य सभी बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें