फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मिला युवती का शव, शिक्षक प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। दो दिन पहले प्रेमी शिक्षक से मिलने आई प्रेमिका का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रेमी शिक्षक को गिरफ्तार कर शव पोस्ट मार्टम को भेज दिया है। घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सिरौली गौसपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बौद्विक पुरवा मजरा गिदरापुर की है।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र सींग रामपुर गांव निवासी शैलेंद्र रावत सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी कर रामबहादुर के मकान में किराए पर रहता था। शैलेंद्र कुर्सी थाना क्षेत्र के एमडी कॉलेज में 2015 में बीटीसी कर रहा था, तो उसके साथ ही हेमापुरवा निवासी पूनम बीएड कर रही थी। पढ़ाई के दौरान दोनों में हुई दोस्ती बाद में प्रेम में बदल गयी।
वर्ष 2018 में शैलेंद्र को परिषदीय विद्यालय में नौकरी मिल गई तो पूनम टीजीटी की तैयारी को प्रयागराज चली गयी लेकिन दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा रहा। शैलेंद्र के कमरे में उसका आना जाना भी था। इसी बीच शैलेंद्र के परिवारीजनों ने एक शिक्षिका से उसका विवाह तय कर दिया। इसकी जानकारी होने पर दोनों में अनबन हो गयी थी। इसी बात को लेकर बुधवार को पूनम प्रयागराज से सीधे प्रेमी शिक्षक शैलेंद्र के आवास पर पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान विवाह को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ पर कोई बात नहीं बनी। शुक्रवार को सुबह शैलेंद्र प्रेमिका को कमरे में छोड़ पढ़ाने चला गया। वापस लौटने पर शैलेंद्र ने कमरे का दरवाजा खोला तो पंखे में दुपट्टे के फंदे पर झूलती पूनम की लाश मिली। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गयी।
मौके पर टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने युवती के बैग से मिले मोबाइल नंबर पर परिवारीजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। घटना स्थल पर पहुंचे पिता सहजराम ने बेटी की हत्या का आरोप शैलेंद्र पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने शैलेंद्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर नारद मुनि ने बताया कि युवती का शव फांसी के फंदे पर लटकने की सूचना शिक्षक प्रेमी ने पुलिस को दी थी। प्रथम दृष्टया मामला हैंगिंग का है। फिर भी युवती के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शिक्षकों को हिरासत में ले कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें