फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: घर के अंदर लटके मिले दो युवकों के शव

Tue, 21 Jan 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवासड़क/घुंघटेर (बाराबंकी)। दो जगहों पर संदिग्ध दशा में युवकों के शव लटके मिले। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रथमदृष्टया दोनोें घटनाओं को आत्महत्या मान रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता लगेगा।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के पूरे पनई मजरे महुलारा गांव निवासी अंकित यादव उर्फ छोटू (25) का शव रविवार देर रात घर के अंदर कमरे में मफलर से बने फंदे से लटका पाया गया। उसकी पत्नी प्रियंका यादव ने पुलिस से बताया कि देर रात खाना खाने के बाद अंकित कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तब खिड़की से झांका तो जानकारी हुई।

अंकित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी हैं। दो वर्ष पहले ही अयोध्या के थाना मवई के कोटवा सिपहिया निवासी प्रियंका यादव से विवाह हुआ था। अपने पीछे पांच माह की पुत्री छोड़ गया है।
विज्ञापन


वहीं, घुंघटेर थाना क्षेत्र के ताहिरपुर टेरी गांव निवासी अजय (28) मजदूरी करता था। पिता श्रीराम पिडसावां चौराहे पर पंक्चर की दुकान चलाते हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह अजय का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पिता ने बीचबराव कराया। आठ बजे पत्नी काजल कमरे में पति का शव पंखे से लटकता देख चिल्लाते हुए बाहर निकली।

परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। इलाज भी हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें