फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पेड़ में फंदे से लटके मिले जीजा-साली के शव

Thu, 27 Apr 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह एक पेड़ पर जीजा व साली के शव फंदे से लटकते पाए गए। पास में ही युवक की बाइक भी खड़ी थी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। दोनों बीते एक सप्ताह से लापता थे। पुलिस ने परिजनों से बयान लिया तो सामने आया कि जीजा व साली में कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताते हुए छानबीन में जुटी है। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक का विवाह क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती से 10 साल पहले हुआ था। युवक व उसकी पत्नी से छह साल का एक पुत्र व तीन साल की एक पुत्री भी है। पुलिस के अनुसार, युवक का अपनी 22 वषीय अविवाहित साली से कुछ ज्यादा ही लगाव था। दोनों के बीच बीते दो तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पहले युवक अपनी ससुराल गया और साली का इलाज कराने की बात कहकर उसे लेकर निकला था। लेकिन दोनों घर नही पहुंचे थे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। दोनों के परिजन हर जगह उन्हें खोज चुके थे मगर पता नहीं लग रहा था। बुधवार की सुबह गांव के बाहर स्थित एक खेत में लगे एक पेड़ पर जीजा व साली के शव फंदे से लटके मिले। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई जबकि परिजन नजारा देखते ही बिलख पड़े। मौके पर पहंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ रघुवीर सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला लग रहा है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

.........................................
बाक्स
पति के साथ बहन का शव देख अचेत हुई महिला
मृतक युवक के पास मात्र डेढ़ बीघे भूमि थी। उसी पर खेती कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पति के साथ बहन का शव देखकर युवक की पत्नी अचेत हो गई। महिलाओं ने उसे संभाला। इतना ही नहीं बीते एक सप्ताह तक लापता रहने के दौरान जीजा-साली कहां रहे यह पता नहीं चल सका है। फतेहपुर के एसएचओ डीके सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें