फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पुलिस लाइन के मैदान में दिखेगी बेटियों की खेल प्रतिभा

Fri, 07 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कस्तूरबा विद्यालय की बेटियां मैदान में पसीना बहाने को पूरी तरह तैयार हैं। पुलिस लाइन के मैदान में जल्द ही मंडलीय खेल प्रतियोगिता का मंच सजेगा। बेटियां अपनी ताकत, फुर्ती और हुनर का जलवा दिखाएंगी। यहीं से चयनित होकर वह राज्य स्तर के मुकाबलों की डगर तय करेगी। मंडल के पांच जिलों से आने वाली टीमों के ठहरने की व्यवस्था बंकी, हरख और देवा के कस्तूरबा विद्यालयों में की गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल के पांचों जिले अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और बाराबंकी की कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की खिलाड़ी अपनी प्रतिभा साबित करेंगी। 14, 17 और 19 आयु वर्ग की बालिकाएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी दावेदारी पेश करेंगी। प्रतियोगिता में कबड्डी, कराटे, जूडो, कुराश, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, थांगता, खो-खो, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कुश्ती, बास्केटबॉल और हॉकी के मैच होंगे। मैदान के लिए प्रतिसार निरीक्षक को पत्र भेजा जा चुका है। ग्राउंड का समय मिलते ही प्रतियोगिता की आधिकारिक तिथियों का ऐलान हो जाएगा। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
जिला व्यायाम शिक्षिका रितु पाठक ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में बेटियों के बेहतर प्रदर्शन और उनकी हर सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बाहर से आने वाली खिलाड़ियों के रहने और खाने-पीने के लिए बंकी, हरख और देवा के कस्तूरबा विद्यालयों में व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें