फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रंग-बिरंगी राखियों से सजने लगे बाजार, बढ़ी रौनक

Fri, 07 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजारों में उत्साह और रौनक बढ़ने लगी है। रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार सजकर तैयार होने लगे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों धनोखर और घंटाघर क्षेत्र में दुकानों पर सजी रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।
विज्ञापन

धनोखर से घंटाघर जाने वाले मार्ग पर राखियों की कई दुकानें सज गई हैं। इस बार बाजार में रेशमी धागों, मोतियों, कुंदन, रुद्राक्ष, जरी व स्टोन वर्क से सजी आकर्षक राखियां हैं। वहीं युवाओं की पसंद को देखते हुए ब्रेसलेट स्टाइल और प्रीमियम डिजाइन वाली राखियों की मांग भी बढ़ी है। बच्चों के लिए भी स्पाइडर-मैन और अन्य कार्टून पात्रों वाली राखियों के साथ एलईडी लाइट और म्यूजिकल राखियां दुकानों पर सजी हैं।
दुकानदारों के अनुसार महिलाओं के बीच लुंबा राखी और भैया-भाभी की जोड़ी वाली डिजाइनर राखियों का चलन लगातार बढ़ रहा है। राखी विक्रेता सुरेंद्र व विजय ने बताया कि साधारण राखियां 10 से 30 रुपये तक जबकि डिजाइनर, स्टोन और ब्रेसलेट स्टाइल की राखियां इस बार 100 से लेकर 450 रुपये तक कीमत में उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने बताया कि फिलहाल तो बहनें दूरदराज बसे भाइयों को भेजने के लिए राखियां खरीद रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि पर्व नजदीक आने के साथ बाजारों में खरीदारी की भीड़ बढ़ने से कारोबार भी अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें