बाराबंकी। श्री गांधी पंचायत इंटर कॉलेज सआदतगंज की छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 10 की छात्रा दिव्यांशी शुक्ला ने 86.16 फीसदी, सृष्टि गुप्ता ने 85.16 फीसदी व गुड़िया सोनी ने हाई स्कूल परीक्षा में 82 फीसदी अंक प्राप्त कर कॉलेज व परिवार को गौरवान्वित किया।
गुड़िया सोनी के पिता संजीव सोनी ठेले पर चाट और समोसा बेचकर, सृष्टि गुप्ता के पिता दुर्गेश गुप्ता एक परचून की दुकान चलाकर व दिव्यांशी शुक्ला के पिता खेती करके परिवार चलाते हैं। इन अभिभावकों ने अपनी सीमित आमदनी के बावजूद बेटियों को पढ़ाया। विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा के महत्व को समझा। तब यह सफलता मिली।