फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: करंट का खतरा न चोरी, बिछेगा 160 किमी एबीसी

Sat, 13 Jul 2024 05:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी शहर के देवा रोड ​पर बिछाई जा रही बिजली की केबल।
विज्ञापन
बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से पुरानी लाइनें उतारकर एरियल बंच केबल (एबीसी) डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे लाइन फॉल्ट कम होंगे। साथ ही तार में कटिया डालकर बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा। शहर में एबीसी बिछाने का कार्य चल रहा है। करीब 100 किलोमीटर एबीसी बिछाया जा चुका है।
विज्ञापन

शहर में 48,682 बिजली उपभोक्ता हैं। करीब 160 किलोमीटर एरियल बंच केबल बिछाया जाना है। करीब 95 किलोमीटर केबल बिछाया जा चुका है। मौजूदाा समय में देवा रोड पर केबल बिछाया जा रहा है। यह केबल ऊपर से प्लास्टिक की होने से इसको कट कर कटिया लगाकर बिजली की चोरी नहीं की जा सकती। सुरक्षात्मक केबल होने से फाॅल्ट और तार टूटने की समस्या भी नहीं होगी। केबल को खंभों से जोड़ने का कार्य चल रहा है, जहां खंभे क्षतिग्रस्त हैं, उनको भी बदला जा रहा है। यह कार्य कार्यदायी संस्था एनसीसी द्वारा किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि शहर में केबल बिछाने का कार्य अक्तूबर तक पूरा किया जाना है।

आपूर्ति के सापेक्ष नहीं मिल पा रहा राजस्व
बिजली चोरी करने वालों पर लगाम कसने के लिए विभाग सजग हो गया है। शहर में विभाग की तरफ से पूरी सप्लाई दी जाती है, मगर उनके हिसाब से राजस्व नहीं मिल पाता है। अब बिजली चोरी को रोकने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा ने बताया कि पुरानी बिजली लाइनों को हटाकर नई बंच केबल डाले जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें